पुंछ शहर में रविवार सुबह से आतंकी मिनी सचिवालय में घुसकर फायरिंग कर रहे थे। जिस वजह से लोगों में दहशत बनी हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
poonch
- फोटो : Munish Sharma
धीरे-धीरे लोगों का डर गुस्से में तब्दील हो चुका था और इसका नजारा मंगलवार शाम छह बजे सेना का आपरेशन खत्म होने के बाद दिखा, जब लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मिनी सचिवालय के अंदर घुसने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 7
poonch
- फोटो : Munish Sharma
इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाया। पुलिस ने लोगों को अंदर जाने से रोक दिया गया।
4 of 7
encounter
- फोटो : Munish Sharma
एसएसपी जितेंदर सिंह ने लाउडस्पीकर की मदद से लोगों से आह्वान किया कि अभी भी मिनी सचिवालय के अंदर गोला बारूद हो सकता है जिसकी वजह से किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
encounter
- फोटो : Munish Sharma
उन्होंने लोगों से कहा कि ऐतिहातन अंदर न जाएं ताकि किसी को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे। वहीं शाम छह बजे के करीब पैराकमांडों और एसओजी की टीम छत के रास्ते मिनी सचिवालय में दाखिल हुई और अंदर जाकर दो लाशों सहित चार एके-47 बरामद किए। तब जाकर कहीं आपरेशन खत्म होने की घोषणा हुई।
विज्ञापन
6 of 7
encounter
- फोटो : Munish Sharma
गौरतलब है कि रविवार सुबह से शुरू हुए इस आपरेशन में हेड कांस्टेबल राजिंदर शर्मा शहीद हो गए थे। वहीं इस आपरेशन में एक स्थानीय नागरिक के साथ-साथ कुल छह जवान घायल भी हुए हैं।
इलाके के लोगों में पाकिस्तान के प्रति भारी नाराजगी है। वो पाक के नापाक मंसूबों से अच्छी तरह वाकिफ हो चुके हैं और पाक सरपरस्त लोगों के खिलाफ भी आवाज बुलंद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।