जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पांपोर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआई) की इमारत में घुसे आतंकियों से मुठभेड़ मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन
2 of 13
pampore
- फोटो : PTI
सोमवार को सुबह छह बजे आतंकियों ने यहां हमला बोला था। फिलहाल पैरा कमांडो तैयार रखे गए हैं।
विज्ञापन
3 of 13
pampore
- फोटो : PTI
इस दौरान एक आतंकी के मारे जाने की खबर है हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
4 of 13
pampore
- फोटो : PTI
सोमवार की देर रात एक बजे तक सेना की ओर से गोले दागे जाते रहे। सुबह आतंकियों ने कुछ फायर किया।
विज्ञापन
5 of 13
pampore
- फोटो : PTI
इसके बाद दिनभर उधर से गोलीबारी थमी रही। शाम साढ़े पांच बजे आतंकियों ने फायरिंग की। माना जा रहा है कि आतंकियों ने पोजीशन बदलने के लिए फायरिंग की होगी।
विज्ञापन
6 of 13
pampore
- फोटो : PTI
सेना की ओर से सुबह से ही कार्रवाई जारी रही। बिल्डिंग को लक्ष्य कर आईईडी, आरबीजीएल तथा यूबीजीएल दागे गए।
विज्ञापन
7 of 13
pampore
- फोटो : PTI
सूत्रों का कहना है कि सेना बिल्डिंग को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहती है ताकि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। अंधेरे को देखते हुए इलाके की घेरेबंदी कड़ी कर दी गई है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न पाएं।
8 of 13
pampore
- फोटो : PTI
सोमवार को मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल हो गए थे। माना जा रहा है कि बिल्डिंग में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं।
9 of 13
pampore
- फोटो : PTI
सात मंजिला इमारत में घुसने के बाद आतंकियों ने इमारत की एक मंजिल पर आग लगा दी थी।
10 of 13
pampore
- फोटो : PTI
बिल्डिंग से धुआं निकलता देख फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आतंकियों ने इमारत में धमाका किया। साथ ही गोलीबारी की।
11 of 13
pampore
- फोटो : PTI
इस पर दमकल कर्मियों ने भागकर जान बचाई। इन्हीं कर्मचारियों ने सबसे पहले आतंकियों के इमारत में घुसे होने की सूचना पुलिस और सेना को दी थी।
12 of 13
pampore
- फोटो : PTI
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पांच किलोमीटर के दायरे में घर-घर सर्च आपरेशन चलाया था। ज्ञात हो कि 20 फरवरी को भी आतंकियों ने इसी बिल्डिंग को निशाना बनाया था।