फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो आ गई ईद, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी, अब जश्न का इंतजार

Tue, 04 Jun 2019 10:42 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
खरीददारी करती मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इर्द-उल-फितर त्यौहार के चलते मस्जिदों को सजा दिया गया है। इर्द के कारण स्थानीय बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की। ईद से जुड़ी सामग्री को लोग घरों को लाए। वहीं, नगर निगम की ओर से भी मुस्जिदों में पेयजल के टैंकरों की व्यवस्था की है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सेवईं की खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इर्द से पहले मस्जिदों की सफाई करवाई गई है। पुलिस विभाग से भी अधिकारियों ने मस्जिदों के दौरे किए हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। शाम के समय हालत यह रही थी बाजारों में चलने के लिए जगह नहीं बची। लोग समान खरीदने के लिए देर शाम तक खरीददारी करते रहे। खटिका तालाब, पटेल बाजार में रस रहा है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
बाजार में कपड़ों, जूतों और खाने के सामान की जमकर खरीदारी हो रही है। जुमे के दिन से ही देर रात तक बाजार गुलजार हैं। त्योहार की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी चल रही है। पूरा बाजार कपड़ों एवं जूतों से पटा पड़ा है।

 

4 of 5
ग्राहक को डिजाइनर टोपियां दिखाता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
दिन में गर्मी पड़ने के कारण देर रात तक दुकानें खुली रहती हैं और खरीदारी भी डटे रहते हैं। बर्तन, क्राकरी, रेडिमेड गारमेंट, जूते-चप्पल तथा किराना की दुकानों पर इन दिनों जबरदस्त भीड़ लग रही है। ईद-उल-फितर के त्यौहार के लिए अकीदतमंदों की बाजारों में खरीदारी को भीड़ उमड़ने लगी है। व्यापारियों ने भी ईद के त्यौहार को भुनाने के लिए दुकानों को सजा दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईद में बाजारों में रौनक - फोटो : अमर उजाला
सुबह से देर शाम तक लोग खरीदारी में मशगूल दिखाई पड़ रहे हैं। इन दिनों शहर की तमाम मस्जिदें खबूसूरत लाइटों से सजी हैं। देर रात तक रोजेदार बाजारों में खरीदारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें