फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी नौजवानों को हताश करने के लिए आतंकियों ने बनाया EDI को निशाना

Thu, 13 Oct 2016 02:30 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 9
JKEDI - फोटो : File Photo
पांपोर में आतंकियों ने जिस EDI इमारत पर हमला किया वो कश्मीरी नौजवानों को मुख्यधारा में जोड़ने के प्रयासों के एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में जानी जाती है । जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान की इस इमारत में हजारों नौजवानों को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देकर रोजगार और स्वावलंबन से जोड़ने की कवायद होती है । तस्वीरें : 
विज्ञापन

2 of 9
JKEDI - फोटो : File Photo
इस साल EDI की इमारत पर आतंकियों ने दूसरी बार हमला किया है । कयास लगाए जा रहे हैं कि आतंकियों ने इस इमारत को बार बार इसलिए निशाना बनाया है क्योंकि कश्मीर के नौजवानों को इस संस्थान में जाने से रोका जाए । 
विज्ञापन

3 of 9
JKEDI - फोटो : File Photo
हमले की पीछे आतंकियों की मंशा ये भी हो सकती है कि कश्मीरी नौजवानों के मन में इन हमलों से आतंक पैदा करके उद्यमिता विकास संस्थान के प्रति उनके मन में असुरक्षा व्याप्त हो सके । इस असुरक्षा के कारण आतंकी कश्मीर के युवाओं को उद्यमिता विकास के कार्यक्रमों से दूर रखना चाहते हैं । 

4 of 9
JKEDI - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हमले के पहले दिन ही ट्वीट करते हुए लिखा कि आतंकियों ने साल में दूसरी बार ईड़ीआई पर हमला किया है । उमर ने लिखा कि आतंकी नहीं चाहते कि कश्मीर के युवा अपने पैरों पर खड़े हो । 
विज्ञापन

5 of 9
JKEDI - फोटो : File Photo
साल में दो बार हो चुके हमले में हुई कार्रवाई के कारण इस इमारत को काफी नुकसान हुआ है वहीं कई मंजिलों पर आग लगने से संस्थान के सभी सामानों को भी नुकसान हुआ है । इस कारण अब कई महीनों तक इस संस्थान में पठन पाठन बाधित होने की आशंका है । वहीं दूसरी ओर कश्मीरी नौजवानों और उनके परिवारों में भी हमले के कारण इस इमारत में जाने में असुरक्षा जरूर हो सकती है ।  
विज्ञापन

6 of 9
JKEDI - फोटो : File Photo
सेना के जवानों ने पिछले तीन दिनों में अपने आपरेशन के दौरान इस इमारत में आतंकियों को ढ़ेर करने के लिए कई धमाके किये । इस वजह से इसकी कई मंजिलों पर आग लग गई । 
विज्ञापन

7 of 9
JKEDI - फोटो : File Photo
इस कारण इमारत में मौजूद करीब 60 कमरों में कई को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है । अब सेना के जवान इस इमारत में सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं । सेना की कार्रवाई में 2 आतंकियों के मारे जाने के बाद पूरा ऑपरेशन खत्म हो गया है ।

8 of 9
JKEDI - फोटो : File Photo
अब EDI की इमारत को फिर से काम लायक लाने के लिए कई महीनों तक इसकी मरम्मत कराने की जरूरत होगी ऐसे में इस इमारत में उद्यमिता विकास संस्थान की शैक्षिक प्रक्रिया कब शुरू होगी ये एक बड़ा प्रश्न है । 
विज्ञापन

9 of 9
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
लेकिन आतंकी हमले के कारण उद्यमिता विकास संस्थान की शैक्षिक प्रक्रिया प्रभावित होने के कारण कश्मीरी नौजवानों को बड़ा नुकसान होगा । हमले के बाद कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए लिखा था कि आतंकी नहीं चाहते कि कश्मीर के नौजवान कभी अपने पैरों पर खड़े हो । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें