कठुआ भारी बारिश ने फिर मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार जम्मू परमदीप सिंह के अनुसार निक्की तवी के किनारे लोगों के घरों में तवी का पानी घुस गया है। जिसकी सूचना पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर करीब 80 से अधिक परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, जम्मू वेस्ट के तहसीलदार नीम इकबाल शेख ने बताया कि गोल तवी नदी के किनारे से फंसे 10 परिवारों को बाहर निकाला। ये सभी अपने रिश्तेदारों के यहां पर चले गए हैं।