कारगिल जिले के द्रास क्षेत्र में रविवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 31.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ये इस सीजन की सबसे ठंडी रात है। दिन के तापमान नें भी काफी गिरावट रही और वह भी माइनस 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो माह से द्रास में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।