बस हादसे के पीड़ितों को देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह एक बच्चे का हाल जानते हुए। दो दिन पहले उधमपुर के पास एक भयानक बस हादसे में 24 लोग मारे गए थे और 48 घायल हो गए थे। डा. जितेंद्र हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर वह खुद को रोक नहीं पाए और खुद ही पीड़ितों का उपचार करने में लग गए। एक पीड़ित की जांच करते डा. जितेंद्र सिंह। पीड़ित की जांच के बाद डाक्टर्स को निर्देश देते डा. जितेंद्र सिंह।