फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर दौराः कुछ इस तरह डल झील का लुत्फ उठाते नजर आया यूरोपियन संघ के सांसदों का दल

Tue, 29 Oct 2019 07:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
यूरोपियन संघ का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : ani
कश्मीर पहुंचे यूरोपीय यूनियन के 28 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने घाटी के कई इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान संघ के सांसदों ने विश्व प्रसिद्ध डल झील का लुत्फ भी उठाया। बता दें कि कश्मीर में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए प्रतिनिधिमंडल एक दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचा है। यूरोप प्रतिनिधिमंडल में इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और पोलैंड के एमपी शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यूरोपियन संघ का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : ani
एयरपोर्ट से इस दल को कड़ी सुरक्षा के बीच लंच के लिए ले जाया गया है। इसके बाद सेना के 15 कोर के मुख्यालय में इस दल के साथ सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
यूरोपियन संघ का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : ani
यह प्रतिनिधिमंडल कश्मीर के सरपंच, पंच आदि का एक दल इस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बता दें कि जम्मू कश्मीर से 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल है जिसे कश्मीर का दौरा करने की अनुमति दी गई है। 
 


 

4 of 5
यूरोपियन संघ का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : ani
वहीं ईयू सांसदों के कश्मीर दौरे पर सियासत तेज हो गई है। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने मांग की है कि इस प्रतिनिधिमंडल को आम जनता और सियासी नेताओं से मिलने की अनुमति दी जाए। दूसरी ओर कांग्रेस ने कहा है कि अगर निमंत्रण मिला तो पार्टी प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूरोपियन संघ का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : social media
ट्वीट में आगे लिखा है कि अगर इस 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को इजाजत दी जा सकती है तो फिर इससे पहले अमेरीकी सेनेटर के प्रतिनिधि मंडल को क्यों नहीं अनुमति दी गई। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि उन्हें आम जनता, मीडिया और सिविल सोसायटी के सदस्यों से मिलने दिया जाएगा। इससे कश्मीर और शेष दुनिया के बीच पर्दा उठ जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता फारूक अंदराबी ने कहा कि हमें अगर आमंत्रण मिलेगा तो हम जरूर मिलेंगे। फारूक ने कहा कि  प्रतिनिधिमंडल  मंलवार को यहां आएगा, अगर हमें मिलना होगा तो हम मिलेंगे। बुलाया जाएगा तो जरूर मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें