फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDC Election Results: डीडीसी चुनाव के अंतिम परिणामों में फंसा पीओके और पाकिस्तानी पेंच, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 23 Dec 2020 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में द्रगमुल्ला व हाजिन में डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतों की गिनती मंगलवार को एक उम्मीदवार की राष्ट्रीयता के मुद्दे के कारण रोक दी गई। सोमैया सदाफ जो एक पाकिस्तानी नागरिक हैं और एक दशक पहले से कश्मीरी पति के साथ यहां रह रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला
सौमैया ने मीडिया कर्मियों को बताया कि उसकी राष्ट्रीयता के मुद्दे के कारण मतगणना रोक दी गई है। उसने कहा कि जब उसने नामांकन पत्र दाखिल किया तो कोई मुद्दा नहीं था, लेकिन अब वे मेरी राष्ट्रीयता का मुद्दा उठा रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर हाजिन-ए में भी मतगणना की प्रक्रिया को रोक दिया गया, क्योंकि उम्मीदवार शाजिया पीओके से हैं, जिसने एक कश्मीरी से शादी की थी जो वहां आतंकी बनने के लिए हथियारों के प्रशिक्षण के लिए गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जब तक इस मुद्दे को हल नहीं किया जाता तब तक बैलट बॉक्स को प्रोटोकॉल के अनुसार स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।


 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला
किश्तवाड़ में तीन घंटे बाद दोबारा शुरू हुई गिनती
किश्तवाड़ जिले के मुख्य ब्लॉक में मंगलवार को तीसरे राउंड की गिनती के दौरान दो मतपेटियों में चार अतिरिक्त मतपत्र निकलने के बाद हंगामा हो गया। पुनर्मतदान की मांग करते हुए भाजपा, कांग्रेस और अपनी पार्टी के प्रत्याशी समर्थकों समेत घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीन घंटे तक प्रक्रिया ठप रही। प्रशासन ने बाद में पुनर्विचार करते हुए गिनती फिर शुरू करवा दी। इस समय मौके पर सिर्फ नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं जम्मू-कश्मीर में पहली बार हुए जिला विकास परिषद चुनाव में कई सियासी दिग्गज हार गए हैं। पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों से लेकर उनके रिश्तेदारों को हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व सांसद और पीडीपी के वरिष्ठ नेता त्रिलोक सिंह बाजवा जम्मू जिले की सुचेतगढ़ सीट से चुनाव हार गए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें