फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी चुनावः ये कतारें हैं लोकतंत्र की जीत की, आतंकवाद के मुंह पर तमाचा है ये उत्साह, देखिए तस्वीरें

Fri, 04 Dec 2020 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
जिला विकास परिषद चुनाव - फोटो : बासित जरगर
जिला विकास परिषद चुनाव के तीसरे चरण में 33 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें 16 सीटें कश्मीर में और 17 सीटें जम्मू संभाग में हैं। इन सीटों पर 305 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 53 महिला उम्मीदवार और 252 पुरुष उम्मीदवार हैं। वहीं मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कश्मीर संभाग में भी लोग सुबह होते ही मतदान करने के लिए कतारों में खड़े हो गए।  

 
विज्ञापन

2 of 7
जिला विकास परिषद चुनाव - फोटो : बासित जरगर
राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि साफ सुथरे और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 2046 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 1254 मतदान केंद्र कश्मीर और 792 मतदान केंद्र जम्मू संभाग में बनाए गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
जिला विकास परिषद चुनाव - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर संभाग के सभी मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जम्मू संभाग के भी कई मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान का समय पहले दो चरणों की तरह ही सुबह सात से दोपहर दो बजे तक का रहेगा।

 

4 of 7
जिला विकास परिषद चुनाव - फोटो : बासित जरगर
मास्क-सामाजिक दूरी पर दिया जोर
राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदाताओं को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए जम्मू के गांधीनगर महिला कॉलेज और उधमपुर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जिला विकास परिषद चुनाव - फोटो : बासित जरगर
चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों की तरफ से जिला विकास परिषद चुनाव में किए जा रहे बड़े बड़े वादों के सवाल पर राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में यह चुनाव पहली बार हो रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में जिस तरह से नगर निगम काम करते हैं, उसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास परिषद काम करेंगी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जिला विकास परिषद चुनाव - फोटो : बासित जरगर
सरपंचों की 126 सीटों में से 40 निर्विरोध मनोनीत
राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने कहा कि पंचायत उपचुनाव के तहत सरपंचों पंचों की रिक्त सीटों के लिए भी उपचुनाव होगा। सरपंचों की 126 सीटों पर चुनाव होना था लेकिन 40 सीटों पर एक-एक उम्मीदवार होने से चालीस सरपंच निर्विरोध मनोनीत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जिला विकास परिषद चुनाव - फोटो : अमर उजाला
अब 66 सरपंच सीटों के लिए चुनाव होगा। इन सीटों पर 184 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पंचों की 327 सीटों पर 749 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें