फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोबरा कमांडो की मासूम बेटी बोली: पापा ने कहा था नए कपड़े लेकर देंगे, पांच दिन से बात नहीं की

Wed, 07 Apr 2021 03:42 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह की पत्नी और उनकी बेटी - फोटो : amar ujala

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को हुए नक्सली हमले के दौरान अगवा किए गए जम्मू के कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह से पांचवें दिन भी संपर्क नहीं हो सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार सदमे में है। वहीं मासूम बेटी दरवाजे की तरफ देखते हुए अपने पिता के आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

2 of 5
कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास - फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी राकेश्वर के लिए सलामती की दुआ कर रहे हैं। पांच साल की मासूम बेटी और पत्नी मीनू का हाल बेहाल है। सभी राकेश्वर की वापसी की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राकेश्वर का परिवार - फोटो : अमर उजाला
बेटी सारघ्वी राजपूत ने कहा कि पापा ने कहा था घर आकर नए कपड़े लेकर देंगे। पापा से पांच दिन से बात भी नहीं हुई है। मेरे पापा को जल्दी घर लेकर आओ। उसकी ऐसी बातें सभी को भावुक कर रही हैं।

4 of 5
राकेश्वर के परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं पत्नी मीनू ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके पति पिछले दस साल से देश के लिए लड़ रहे हैं आज सरकार को उनके लिए लड़ना चाहिए। जब विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था तब भारत सरकार ने पाकिस्तान पर दबाव बनाकर उनको दो दिन में छुड़वाया था। क्या ऐसे ही प्रयास सरकार मेरे पति को आजाद कराने के लिए नहीं कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोबरा कमांडो के परिजन - फोटो : अमर उजाला
कोबरा कमांडर की पत्नी का कहना है कि पांच दिन से उनके पति नक्सलियों की कैद में हैं, लेकिन सरकार ने रिहा करवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसे देखकर काफी निराशा हो रही है। हम उनसे किसी भी तरह से संपर्क कर बात करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- बीजापुर हमला : कोबरा कमांडो के लिए सड़कों पर उतरा जम्मू-कश्मीर, नक्सलियों ने जारी की राकेश्वर की तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें