कोरोना का प्रसार रोकने के लिए लगाए गए साप्ताहिक लॉकडाउन खुलने के बाद किराना, मेगा मार्ट, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, सैलून, शराब, हार्ड वेयर आदि प्रतिष्ठानों पर खरीदारों की भीड़ पहुंच रही है। जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है। कनक मंडी में भी भीड़ से जाम की स्थिति बन रही है। भीड़ के बीच अधिकतर जगहों पर सामाजिक दूरी और कोविड प्रोटोकाल के दूसरे मानकों की धज्जियां उड़ती दिखीं। मंगलवार को कपड़ा, कॉस्मेटिक आदि प्रतिष्ठान खुलने पर भी यही हाल रहा। इस हफ्ते शुक्रवार को पहली बार बाजार में सभी तरह के प्रतिष्ठान एक दिन के लिए खुले रहेंगे। गौरतलब है कि वीकेंड लाकडाउन खुलने के बाद सोमवार सुबह से ही विभिन्न रिटेल और होल सेल प्रतिष्ठानों पर भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। वेयर हाउस से जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों के लिए खाद्य पदार्थों की सप्लाई भेजी गई, वहीं, दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में माल पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 5
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार
- फोटो : संजय कुमार
इससे वेयर हाउस में दिन भर वाहनों का भारी जमावड़ा रहा। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार
- फोटो : संजय कुमार
इसके अलावा अन्य बाजारों में बेतरतीब वाहनों के खड़े रहने से जाम की स्थिति हो रही है।
4 of 5
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार
- फोटो : संजय कुमार
पुराने शहर के मोती बाजार, सिटी चौक, इंदिरा चौक, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, तालाब तिल्लो, जानीपुर, रिहाड़ी आदि स्थानों पर भीड़ रही।
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार
- फोटो : संजय कुमार
इनमें अधिकतर बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। शराब की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद लोग एक दूसरे से जुड़कर खरीदारी में जुटे हुए हैं।