घाटी में एक दिन की शांति के बाद फिर हिंसा भड़क गई। श्रीनगर समेत छह स्थानाें पर हुई हिंसक झड़पों में पुलिस के दो अफसरों सहित 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में 35 सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kashmir
- फोटो : PTI
हिंसक टकराव के दौरान दो मकान भी जल गए। उपद्रवियों को आंसू गैस के गोले दागकर खदेड़ा गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पाबंदियां लगा दी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
kashmir
- फोटो : PTI
बुधवार की सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके सौरा में पुलिस टीम उपद्रवियाें को पकड़ने के लिए पहुंचीं। धरपकड़ अभियान चल ही रहा था कि गली मोहल्लों से एक साथ निकल आए उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों तरफ से झड़प के दौरान दो मकानों में आग लग गई। हालांकि किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
4 of 5
kashmir
- फोटो : PTI
दो तरफ से घिरी पुलिस टीम में शामिल हजरतबल के एसपी नवीद पथराव की चपेट आकर घायल हो गए। सोपोर में पथराव के बाद उपद्रवियों को काबू करने गई टीम में शामिल डीएसपी रैंक के अधिकारी जख्मी हो गए। श्रीनगर के सौरा, बारामुला के हायगाम समेत शोपियां जिले के दाचू, राबेन, नागबल और सुगान, सोपोर के टारजू में सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया।
घंटों लंबी चलीं हिंसक झड़पों में 50 से ज्यादा उपद्रवी घायल हो गए। इसमें से कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हिंसक घटनाओं से तनाव में आए इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई है। घाटी के शेष इलाकों में हालात सामान्य रहे।