कोरोना वायरस ने रोके पर्यटकों के कदम
- फोटो : बासित जरगर
इस साल जनवरी से लेकर फरवरी के मध्य तक सामान्य रूप से पर्यटक पहुंच रहे थे, लेकिन फरवरी के मध्य के बाद पर्यटकों की संख्या में गिरावट आनी शुरू हो गई। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस की दस्तक से मौजूदा मार्च में पर्यटन क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हुआ है। पिछले पंद्रह दिन से धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ गायब है।