फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने रोके पर्यटकों के कदम, जम्मू-कश्मीर में पर्यटन स्थलों से रौनक गायब

Mon, 23 Mar 2020 04:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस ने रोके पर्यटकों के कदम - फोटो : बासित जरगर
कोरोना वायरस ने पर्यटकों के कदम भी रोक दिए हैं। पर्यटन स्थलों से रौनक गायब हो गई है। घरेलू और देश विदेश के पर्यटकों की भीड़ नहीं पहुंच रही है। मार्च की परीक्षाओं के बाद भी जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के कम पहुंचने की आशंका है। कोरोना वायरस की दहशत के चलते अधिकतर पर्यटक घरों में ही रहना बेहतर समझ रहे हैं। पर्यटकों की आमद घटने से पर्यटन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
  
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस ने रोके पर्यटकों के कदम - फोटो : बासित जरगर
इस साल जनवरी से लेकर फरवरी के मध्य तक सामान्य रूप से पर्यटक पहुंच रहे थे, लेकिन फरवरी के मध्य के बाद पर्यटकों की संख्या में गिरावट आनी शुरू हो गई। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस की दस्तक से मौजूदा मार्च में पर्यटन क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हुआ है। पिछले पंद्रह दिन से धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ गायब है।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस ने रोके पर्यटकों के कदम - फोटो : बासित जरगर
वहीं बर्फबारी का मजा लेने के लिए पहले की तरह पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं। मार्च के मध्य तक अधिकतर परीक्षाएं संपन्न हो जाती हैं, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक जम्मू कश्मीर का रुख करते थे। लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव और संदिग्ध मामलों के बढ़ने से धीरे-धीरे पर्यटकों की भीड़ और कम हो रही है।
 

4 of 5
कोरोना वायरस ने रोके पर्यटकों के कदम - फोटो : रोहित गुप्ता
स्थान                जनवरी 2020 में पर्यटकों की संख्या    फरवरी 2020 में पर्यटकों की संख्या
श्री माता वैष्णो देवी  512569       396683
शिव खोड़ी           98600         286708
पटनीटॉप              14190         14625
सनासर                   0                 0
मानसर                   40349         43200
सुचेतगढ़ आरएस पुरा    11139          13228
सुकराला माता            18605          14800
भद्रवाह                    1067             600
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस ने रोके पर्यटकों के कदम - फोटो : रोहित गुप्ता
पर्यटन निदेशक राज कुमार कटोच के अनुसार कोरोना वायरस के चलते जारी एडवाइजरी के तहत पर्यटन विभाग के कई कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से मार्च में प्रस्तावित जम्मू उत्सव, रियासी में रिवर राफ्टिंग आदि शामिल हैं। पर्यटकों की संख्या की समीक्षा की जा रही है।        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें