फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देने के लिए जवानों ने संभाला मोर्चा, वायुसेना ने सूरत से श्रीनगर पहुंचाया ये सब सामान

Sat, 28 Mar 2020 06:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
लोगों को जागरूक करती सेना - फोटो : भारतीय सेना
कश्मीर घाटी में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन (एसएमसी) के साथ सहयोग देने के लिए भारतीय सेना की कश्मीर में तैनात चिनार कोर ने भी कमर कस ली है।
 
विज्ञापन

2 of 9
लोगों को जागरूक करती सेना - फोटो : भारतीय सेना
उनके द्वारा एसएमसी को सूरत से 150 बूम स्प्रेइंग मशीन के साथ साथ 2000 लीटर केमिकल मंगवाने में सहयता की गई है। यह सब सामान भारतीय वायुसेना के मदद से मंगवाया गया है। इतना ही नहीं सेना की चिनार कोर द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही लोगों को इस वायरस से बचने के लिए जागरुकता भी फैलाई जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 9
लोगों को जागरूक करती सेना - फोटो : भारतीय सेना
चिनार कोर के एक अधिकारी ने बताया कि चिनार कोर ने जम्मू कश्मीर की आवाम के लिए मुस्तैदी से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लिया है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को भारतीय वायुसेना की मदद से एसएमसी के लिए कुछ महतावपूर्ण समान मंगवाया गया जिसमें 150 बैक माउंटिड बूम स्प्रेइंग मशीन और 2000 लीटर स्प्रेइंग कॉमपाउंड शामिल है। अधिकारी ने कहा कि यह सब समान कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में बहुत हद तक कारगर रहेंगे।

4 of 9
लोगों को जागरूक करती सेना - फोटो : भारतीय सेना
वहीं एसएमसी के एक अधिकारी ने भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना का धन्यवाद करते हुए बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए हमें कुछ आधुनिक उपकरणों और केमिकल की जरूरत थी जोकि सूरत से मंगवानी थी।
विज्ञापन

5 of 9
लोगों को जागरूक करती सेना - फोटो : भारतीय सेना
इसका समय पर कश्मीर पहुंचाना जरूरी था और इसको लेकर एसएमसी के मेयर और कमिश्नर ने इस मामले को सेना और वायुसेना के अधिकारियों के सामने रखा। जिन्होंने हमारी यह मांग पूरी करने का आश्वासन दिलाया और इसे समय पर यहां पहुंचाया।

 
विज्ञापन

6 of 9
लोगों को जागरूक करती सेना - फोटो : भारतीय सेना
महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिये जम्मू-कश्मीर में सेना ने मोर्चा संभाल रखा है। लोगों को जागरूक करना हो या उन्हें खाद्य सामग्री पहुंचाना हो, सेना लगातार जुटी हुई है। आज यानी कि शुक्रवार को भारतीय सेना ने पुंछ और राजोरी जिलों के विभिन्न गांवों में जागरुकता शिवर लगाए।

 
विज्ञापन

7 of 9
लोगों को जागरूक करती सेना - फोटो : भारतीय सेना
इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा ग्राहकों को जागरूक करने और लोगों की अनावश्यक आवाजाही को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में मोबाइल वाहन चेक पोस्ट भी स्थापित किए गए हैं।
 

8 of 9
लोगों को जागरूक करती सेना - फोटो : भारतीय सेना
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और मौजूदा मामलों को देखते हुए वायरस के प्रसार के खतरे के बारे में भारतीय सेना ने रामबन के बनिहाल में जागरुकता शिविर लगाया। पूरे क्षेत्र में विभिन्न निवारक उपायों को अपनाने के लिए आबादी को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

9 of 9
लोगों को जागरूक करती सेना - फोटो : भारतीय सेना
 वहीं अनंतनाग जिले में सेना की विक्टर फोर्स ग्राम समिति और ब्लॉक विकास परिषद के माध्यम से आवश्यक चीजों और सेवाओं में कार्य कर रहे लोगों को सैनिटाइजर वितरित कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें