जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को 46 सौ लोगों की कोरोना जांच लखनपुर में की गई है। इसके लिए दस टेबल स्थापित किए गए हैं, जिसमें 90 फ्रंट लाइन वर्कर ड्यूटी दे रहे हैं। इनमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ साथ लैब सहायक भी लगाए गए हैं। लखनपुर में तैनात डॉ. सचिन ने बताया कि सप्ताह के अंत में रोजाना होने वाली जांच का आंकड़ा कई बार प्रतिदिन छह हजार को भी पार कर जाता है। औसतन चार हजार लोगों की लखनपुर मे जांच की जाती है जिनमें से अधिकतर माता वैष्णो देवी के श्रद्धालु होते हैं।