फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंगः जवानों संग घाटी के नौजवानों ने भी संभाला मोर्चा, जगह-जगह पहरेदारी, देखें तस्वीरें

Tue, 14 Apr 2020 10:26 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप और रैनावारी, खान्यार, सफाकदल, महाराज गंज, नौहट्टा, काक सराई, ईदगाह समेत पुराने शहर के कुल 8 थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले इलाकों को रेड जोन घोषित किए जाने के बाद अब स्थानीय लोग काफी सतर्क हो गए हैं। लोग अपने-अपने मोहल्लों में लॉकडाउन को पूरी तरह लागू करने में जुटे हैं। स्थानीय युवा, लोगों से घरों में रहने की अपील करने के साथ ही उन्हें जागरूक भी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के हब्बाकदल, हवल, नौहट्टा और हजरतबल इलाके में स्थानीय लोग खुद ही इलाके की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
लोगों को आने-जाने से रोकने के लिए सभी ने अपने-अपने मोहल्लों में टोलियां गठित की हैं। जिसमें अलग-अलग शिफ्ट में युवाओं की तैनाती होती है।

4 of 7
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
एक स्थानीय नागरिक के अनुसार कोरोना एक जानलेवा बीमारी है जिसका पता नहीं कि कब किसे लग जाए। इसको मात देने के लिए प्रशासन तो काम कर ही रहा है लेकिन हमें भी जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 7
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि जब तक हम खुद दिशा निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो प्रशासन की सख्ती से कुछ नहीं होगा। हमें जिम्मेदार बनने की जरूरत है।
विज्ञापन

6 of 7
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
एक अन्य नागरिक के मुताबिक उन्होंने अपने मोहल्ले में युवाओं की दो टोलियां बनाई हैं। जिसमें युवा अलग-अलग शिफ्ट में तैनात रहते हैं। यह सुनिश्चित करते हैं कि न कोई हमारे मोहल्ले में दाखिल हो और न कोई बाहर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
कहा कि इसके लिए हमने अपने इलाके के प्रवेश द्वार खुद ही बंद कर दिए हैं। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में अभी तक करीब 50 से अधिक इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें