फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित जवान की मौत, श्रीनगर में हुआ अंतिम संस्कार, बेबसी का ये मंजर देख सभी रो पड़े

Sat, 08 Aug 2020 10:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : बासित जरगर
कोरोना संक्रमण से सीआरपीएफ जवान की मौत के बाद शुक्रवार को श्रीनगर में उसका अंतिम संस्कार किया गया। जवान तमिलनाडु का निवासी था। इस दौरान जवान की पत्नी व परिजनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से अंतिम दर्शन किए। जवान के परिवार के सदस्यों की बेबसी का मंजर देख सभी की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : बासित जरगर
उधर, उधमपुर में रेड जोन बनाए गए शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में 23 लोग कोरोना संंक्रमित पाए गए हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद अकादमी के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। संक्रमित पाए गए 22 लोग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जवान और अधिकारी है, जबकि एक अन्य संक्रमित अकादमी का कर्मचारी है।
विज्ञापन

3 of 5
सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सुरक्षाबल कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। करीब सप्ताह पहले अचानक ही शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी के अंदर से 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। यह सभी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पहुंचे अधिकारी और जवान थे और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले थे।

4 of 5
सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : बासित जरगर
जब इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली थी तो तुरंत अकादमी को रेड जोन घोषित किया गया और अकादमी के अंदर रहने वाले लोगों के कोरोना टेस्ट करवाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया। अभी तक करीब 700 लोगों के टेस्ट करवाए जा चुके हैं और शुक्रवार को जारी की गई सूची में अकादमी के अंदर 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : बासित जरगर
अकादमी के अंदर संक्रमित पाए जा रहे लोगों का उपचार अकादमी के अंदर ही किया जा रहा है। इसके लिए अंदर कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जिले में अभी तक कुल 618 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिसमें से 411 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है और 205 लोगों का उपचार उधमपुर और जम्मू में चल रहा है। शुक्रवार को 21 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें