फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ भरोसे जम्मू: पिछले साल खरीदी गई मशीनरी बीमार है, तेजी से फैल रहे संक्रमण पर कैसे लगेगी लगाम!

Tue, 11 May 2021 10:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बावजूद पूरा शहर सैनिटाइज नहीं हो पाया है। बीते साल खरीदी गई मशीनरी की मरम्मत तक नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार नगर निगम के वार्डों को दिए गए स्प्रे पंप भी खराब हो गए हैं। जो चल रहे हैं वह ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। पार्षद गौरव चोपड़ा, प्रीतम सिंह, सुच्चा सिंह ने कहा कि नगर निगम ने लाखों रुपये की मशीनरी खरीदी। लेकिन मुश्किल के समय में यह साथ नहीं दे रही। मशीनरी के खराब होने की जानकारी मेयर और डिप्टी मेयर को भी अवगत करवाया गया है। नगर निगम के सीटीओ हरिंद्र सिंह ने बताया कि मशीनरी की मरम्मत चल रही है। कुछ स्प्रे पंप और मशीनरी को ठीक करने के बाद वार्डों में प्रयोग लाई जा रही है। शहर में स्प्रे अभियान जारी है।

आगे की स्लाइड में: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार...
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
बात करें प्रदेश में संक्रमण की तो मई महीने में छह दिन बाद कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। राहत की बात है कि चार मई के बाद पहली बार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा चार हजार के नीचे पहुंचा है। हालांकि, मृत्यु दर में अभी कमी नहीं आई है। जम्मू संभाग में मौतों का ग्राफ कश्मीर की तुलना में अधिक है। प्रदेश में 24 घंटों में 56 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। 3614 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं जम्मू संभाग में सबसे ज्यादा 39 मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों में रिटायर्ड कर्नल, 26 साल की युवती भी शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय गुप्ता
सोमवार को जीएमसी जम्मू में सबसे ज्यादा 23 मरीजों की मौत हुई। ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 2782 पर पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 49951 पर पहुंच गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में 2855 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जम्मू संभाग में 39 मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में 23, जीएमसी के एमसीएच विंग में एक, जीएमसी राजोरी में दो, जीएमसी कठुआ में दो, एसएसएच जम्मू में तीन, जिला अस्पताल उधमपुर में दो, सैन्य अस्पताल सतवारी में एक, सीएचसी कटड़ा में एक व पांच मरीजों की घर पर ही मौत हुई है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में हुई 17 मौतों में स्किम्स सौरा में तीन, एसएमएचएस श्रीनगर में पांच, सीडी अस्पताल श्रीनगर में एक, स्किम्स बेमीना में तीन, पुलवामा जिला अस्पताल में एक, जीएमसी अनंतनाग में एक, कुपवाड़ा व बिजबिहाड़ा जिला अस्पतालों में एक, एक मरीज की मौत हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-श्रीनगर में सबसे अधिक मामले
नए संक्रमित मामलों की बात करें तो जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 658, उधमपुर में 137, राजोरी में 170, डोडा में 34, कठुआ में 146, सांबा में 158, किश्तवाड़ में 11, पुंछ में 57, रामबन में 50, रियासी में 75 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 701, बारामुला में 163, बडगाम में 343, पुलवामा में 135, कुपवाड़ा में 187, अनंतनाग में 134, बांदीपोरा में 65, गांदरबल में 76, कुलगाम में 254, शोपिया में 60 नए मामले आए हैं। ऐसे में प्रदेश में कोरोना कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 220546 पर पहुंच गया है। 167813 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामले 49951 पर पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2782 हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें