फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: लद्दाख में 17 तक बढ़ा कर्फ्यू, जम्मू-कश्मीर में छह दिन बाद थमी संक्रमण की रफ्तार

Tue, 11 May 2021 05:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
लद्दाख प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ा दिया है। प्रदेश में पाबंदियाें के बीच केवल अनिवार्य वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी। इन दुकानों के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे का समय निर्धारित किया गया है। सोमवार को इस बाबत आदेश जारी किया गया। प्रदेश में इससे पूर्व लागू कर्फ्यू की मियाद सोमवार तक थी।

उधर, जम्मू-कश्मीर में मई महीने में छह दिन बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। राहत की बात है कि चार मई के बाद पहली बार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा चार हजार के नीचे पहुंचा है। हालांकि, मृत्यु दर में अभी कमी नहीं आई है। जम्मू संभाग में मौतों का ग्राफ कश्मीर की तुलना में अधिक है। प्रदेश में 24 घंटों में 56 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। 3614 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं जम्मू संभाग में सबसे ज्यादा 39 मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों में रिटायर्ड कर्नल, 26 साल की युवती भी शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जीएमसी जम्मू में सबसे ज्यादा 23 मरीजों की मौत हुई है। ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 2782 पर पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 49951 पर पहुंच गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में 2855 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जम्मू संभाग में 39 मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में 23, जीएमसी के एमसीएच विंग में एक, जीएमसी राजोरी में दो, जीएमसी कठुआ में दो, एसएसएच जम्मू में तीन, जिला अस्पताल उधमपुर में दो, सैन्य अस्पताल सतवारी में एक, सीएचसी कटड़ा में एक व पांच मरीजों की घर पर ही मौत हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में हुई 17 मौतों में स्किम्स सौरा में तीन, एसएमएचएस श्रीनगर में पांच, सीडी अस्पताल श्रीनगर में एक, स्किम्स बेमीना में तीन, पुलवामा जिला अस्पताल में एक, जीएमसी अनंतनाग में एक, कुपवाड़ा व बिजबिहाड़ा जिला अस्पतालों में एक, एक मरीज की मौत हुई है। 

 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
नए संक्रमित मामलों की बात करें तो जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 658, उधमपुर में 137, राजोरी में 170, डोडा में 34, कठुआ में 146, सांबा में 158, किश्तवाड़ में 11, पुंछ में 57, रामबन में 50, रियासी में 75 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 701, बारामुला में 163, बडगाम में 343, पुलवामा में 135, कुपवाड़ा में 187, अनंतनाग में 134, बांदीपोरा में 65, गांदरबल में 76, कुलगाम में 254, शोपिया में 60 नए मामले आए हैं। ऐसे में प्रदेश में कोरोना कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 220546 पर पहुंच गया है। 167813 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामले 49951 पर पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2782 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

मई में संक्रमण की रफ्तार
तिथि संक्रमित मौत
01 3847 47 
02 3571 41
03 3733 51
04 4650 37
05 4716 52 
06 4926 52
07 5443 50
08 4788 60
09 5190 54
10 3614 56

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें