कोरोना वायरस से निपटने के लिए श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन का संक्रमण निरोधी अभियान जारी है। निगम कर्मचारी बसों, अस्पतालों, मस्जिदों, डल झील के किनारे खड़े शिकारा और भीड़भाड़ वाली जगहों पर केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
संक्रमण निरोधी अभियान जारी
- फोटो : बासित जरगर
लाल चौक पर सिटी सेंटर से कुछ ही दूरी पर पोलो व्यू इलाके में एक टीम भी तैनात की गई है जो गाड़ियों को रुकवा कर सैनेटाइज कर रही है। गाड़ियों के बाहर और अंदर केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
संक्रमण निरोधी अभियान जारी
- फोटो : बासित जरगर
लाल चौक के आसपास बाजार बंद
श्रीनगर के लाल चौक और आसपास के इलाकों में लगने वाले कुछ बाजार भी बंद रह हैं। लाल चौक के मदीना मार्केट एसोसिएशन की तरफ से एक बैनर भी लगाया गया जिसमें प्रशासन को पूरा सहयोग देने की बात लिखी गई है।
4 of 10
संक्रमण निरोधी अभियान जारी
- फोटो : बासित जरगर
वायु सेना दिल्ली से एयरलिफ्ट करेगी 1000 लीटर केमिकल
वायु सेना आज यानी कि बुधवार को दिल्ली से करीब 1000 लीटर केमिकल एयरलिफ्ट करेगी। इसके लिए एसएमसी के मेयर जुनैद मट्टू ने वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदोरिया और घाटी में तैनात चिनार कोर के जीओसी बीएस राजू को धन्यवाद दिया है। एसएमसी की तरफ से कई अस्पताल, दफ्तर, स्कूल, पार्क आदि में केमिकल का छिड़काव किया जा चुका है। अभियान के तहत दिन में करीब 70 जगहों को सैनेटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
संक्रमण निरोधी अभियान जारी
- फोटो : बासित जरगर
वहीं कोरोना वायरस का असर कश्मीर के सभी पर्यटन स्थलों पर भी पड़ा है। प्रशासन की तरफ से जारी एडवाइजरी के बाद पर्यटकों की आमद भी न के बराबर रह गई है। डल झील, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
6 of 10
संक्रमण निरोधी अभियान जारी
- फोटो : बासित जरगर
डल झील में शिकारे सुबह से शाम तक किनारे पर बंधे रहते हैं। हाउसबोट भी खाली हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के अनुसार कश्मीर में मई के महीने तक की बुकिंग कैंसिल हो गई है। ज्यादातर होटल भी खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
7 of 10
संक्रमण निरोधी अभियान जारी
- फोटो : बासित जरगर
ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले वसीम गोसाईं ने बताया कि यह सीजन साउथ एशिया से आने वाले पर्यटकों के लिए होता है लेकिन कोरोना के खतरे के चलते वीजा कैंसिल होने से बुकिंग भी कैंसिल हो गई है। उन्होंने बताया कि इस समय एक प्रतिशत पर्यटक भी कश्मीर में मौजूद नहीं हैं। लगभग सभी पर्यटन स्थल खाली पड़े हैं।
8 of 10
संक्रमण निरोधी अभियान जारी
- फोटो : बासित जरगर
वसीम ने कहा कि इस बार बुकिंग देख कर उम्मीद थी कि सीजन अच्छा होगा मगर कोरोना ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शिकारा चलाने वाले अब्दुल र्जजाक का कहना है कि सुबह आते हैं, दिन भर शिकारा स्टैंड पर बांध देते हैं और फिर शाम को लौट जाते हैं। अगर कोई पर्यटक आता भी है तो उससे हाथ मिलाने से भी डर लगता है। अल्लाह से दुआ करते हैं कि सब जल्द ठीक हो।
9 of 10
संक्रमण निरोधी अभियान जारी
- फोटो : बासित जरगर
बता दें, अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर का पर्यटन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। अब थोड़ा माहौल सुधरा तो कोरोना ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक कश्मीर में कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।
पर्यटन बढ़ाने के लिए देश के विभिन्न हिस्से में हुए थे रोड शो
कश्मीर में पर्यटन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए पर्यटन विभाग ने हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों में रोड शो, एक्जीबिशन आदि का भी आयोजन किया था। लेकिन कोरोना वायरस के फैलने के कारण पर्यटन के हालात काफी खराब हो चुके हैं।