बिश्नाह के बागबस्सी इलाके में 293 कनाल की विवादित जमीन का मामला जम्मू हाईकोर्ट में चल रहा है। इस जमीन पर दो समुदाय अपना-अपना दावा करते रहे हैं।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर दंगल ने कराया दंगा
2 of 7
रविवार को परंगपरागत रूप से कुलदेव बाबा परयाग नाथ देवस्थान पर दंगल का आयोजन होना था। इस बीच ही दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर दंगल ने कराया दंगा
3 of 7
रविवार देर रात तक भी दंगाई एक दूसरे पर पथराव करते रहे। सीआरपीएफ की तीन कंपनियां मौके पर तैनात हैं। सोमवार को इलाके में बाजार तो खुले लेकिन सड़कों पर सन्नाटा ही रहा।
धार्मिक स्थल पर दंगल ने कराया दंगा
4 of 7
एक गुट ने लगभग पांच घंटे तक हाईवे पर बवाल काटा। इस दौरान उपद्रवियों ने दो वाहनों को आग लगा दी। हाईवे पर हुए जमकर पथराव में 50 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर दंगल ने कराया दंगा
5 of 7
अधिकारियों ने दोनों समुदायों में सुलह करवाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। लोगों ने कुलदेव स्थान पर ही दंगल करवाने की मांग को लेकर जम्मू-पठानकोट हाईवे बंद कर दिया।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर दंगल ने कराया दंगा
6 of 7
एडिशनल एसपी सांबा, एसडीपीओ विजयपुर, एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा, एसएचओ बाड़ी ब्राह्मणा, दो लेडीज कांस्टेबल व अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।
सरकारी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने के अलावा दुकान में आग लगाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस की तैयारी चल रही है।