पुंछ जिले के डींगल गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। एक कार, ट्रैक्टर व पांच मोटर साइकिलें बह गईं। लगभग 70 कनाल जमीन पर लगी धान की फसल भी बह गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण गांव की सड़क का कुछ हिस्सा भी बह गया और कई घरों में भी पानी भर गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
पुंछ में बादलों ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हुई। कुछ ही पलों बाद जोरदार धमाका हुआ। उसके साथ ही गांव के नाले में बाढ़ आ गई। ऐसा लग रहा था कि यह नाला न होकर कोई बड़ा दरिया हो, जिसकी लहरें सात आठ फीट ऊंची उठ रही थीं।
विज्ञापन
3 of 10
पुंछ में बादलों ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा लग रहा था मानों नाले का पानी सब कुछ बहा ले जाएगा। पानी के उछाल ने काफी भयानक रूप ले रखा था। इससे पहले कि ग्रामीणों को कुछ समझ आता, एक मारूति 800 कार, एक ट्रैक्टर व पांच मोटर साइकिलें पानी के तेज बहाव में बह गईं।
4 of 10
पुंछ में बादलों ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
कार के मालिक बिलाल ने बताया कि मैं अपनी कार नाले से पचास मीटर दूर खड़ी करके दोस्त के मकान में जाकर बैठा ही था कि बादल फट गया और कार नाले में बहती दो किलोमीटर दूर चली गई।
विज्ञापन
5 of 10
पुंछ में बादलों ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं कबीर हुसैन, नजीर अहमद, मोहम्मद बशीर आदि कई लोगों के घरों में पानी घुस गया ।
विज्ञापन
6 of 10
पुंछ में बादलों ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में जब क्षेत्र में बाढ़ आई थी तो हमने जिला प्रशासन से बांध की मांग की थी, परंतु उस घटना के बाद से आज तक यहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया है।
विज्ञापन
7 of 10
पुंछ में बादलों ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इसके कारण ही आज हमारा इतना नुकसान हो गया। शुक्र है कि हमारे बच्चे बच गए जो बाढ़ के समय घरों में ही मौजूद थे।
8 of 10
पुंछ में बादलों ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बाढ़ का पानी कम होने पर बड़ी संख्या में लोग घरों से निकले और बाढ़ में बह गए वाहनों की तलाश में जुट गए।
9 of 10
पुंछ में बादलों ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
एक मोटरसाइकिल को सही हालत में तो एक अन्य मोरटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त हालत में नाले से निकाला गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर गांव डींगला पहुंचे उपायुक्त राहुल यादव ने हालात का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को लोगों के नुकसान का आंकलन कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।