फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, ओलावृष्टि ने गर्मी से दिलाई राहत, कश्मीर में झमाझम बरसा पानी, जम्मू में आंधी से एक की मौत

Mon, 03 Jun 2019 10:38 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
जम्मू का मौसम - फोटो : संजय गुप्ता
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से राहत दी लेकिन धूल भरी आंधी और तेज हवाओं से आफत भी रही। रियासी में आंधी के बीच पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात तक राज्य के एक बड़े हिस्से में बिजली गुल थी। घाटी में शाम को बदले मौसम के बीच मूसलाधार बारिश से पारे में गिरावट आई है। जिला उधमपुर के चिनैनी इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में तेज बारिश से वैष्णो देवी के यात्रियों को सुकून मिला। 
विज्ञापन

2 of 7
मौसम गड़बड़ होने और तेज हवाएं चलने से शाम को कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। जम्मू में देर शाम तक तेज हवाएं चलती रहीं। यहां दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। तेज हवाओं के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली ढांचा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस बीच न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस होने से पहलगाम और कारगिल सबसे ठंडे रहे।  

 
विज्ञापन

3 of 7
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में देर शाम को अचानक मौसम बदल गया। मूसलाधार बारिश में जहां कोई ठहरा था वहीं रुक गया। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आई है। यहां दिन का पारा 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

4 of 7
जम्मू में दिनभर की तपिश झेलने के बाद शहरवासियों को शाम को तेज हवाएं झेलने को मिलीं। इस दौरान कई इलाकों में धूल भरी आंधी ने तांडव मचाया। कई टीन की छतें उड़ गईं। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिर गिए। कुछ देर के लिए जनजीवन पटरी से उतर गया। शहर के एक बड़े हिस्से में देर रात तक बिजली गुल रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री बढ़कर 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री बढ़कर 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जिला कठुआ के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 3.0 डिग्री बढ़कर 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। 

 
विज्ञापन

6 of 7
अगले 48 घंटे बदला रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 4-5 जून को जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आ सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तेज आंधी के चलते गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
मासूम की मौत
सोमवार को तेज आंधी से रियासी के धनोड़ सुरुकोट इलाके में एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में छह वर्ष का मासूम आ गया। उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रजिया बेगम पत्नी अब्दुल गनी गांव की एक दुकान पर समान लेने गई थी। सामान ले कर जब लौट रही थी तो आंधी चलने लगी। इस दौरान रास्ते में चीड़ का एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में रजिया ओर उसका मासूम बेटा अमीर वानी (6) आ गए। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें