फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां युवाओं के हुनर ने मोह लिया सबका मन, आप भी देखें चिनाब वैली यूथ फेस्टिवल की ये तस्वीरें

Sat, 12 Oct 2019 10:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
चिनाब वैली यूथ फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू विश्वविद्यालय के भद्रवाह कैंपस में सेना की 4 आरआर ने पांच दिवसीय चिनाब वैली यूथ फेस्टिवल ‘संगम 2019’ का आयोजन करवाया। ‘संगम’ का विषय ‘लेट्स बिल्ड अवर नेशन’ है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जीओसी इन सी नार्दर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम के पहले दिन विद्यार्थियों ने अपनी कला-कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चिनाब वैली यूथ फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना और भद्रवाह कैंपस को कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग विशेष तौर पर युवाओं को मंच मिलेगा और अपने लिए बेहतर भविष्य बनाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
चिनाब वैली यूथ फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए यूथ फेस्टिवल सही मंच है। युवा इस क्षेत्र को शिक्षा का हब बना सकते हैं।

 

4 of 5
चिनाब वैली यूथ फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
भद्रवाह कैंपस के प्रो. अनिल रैना ने चिनाब वैली के युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़ शिक्षा का रास्ता चुनने के लिए बधाई दी। राष्ट्र निर्माण में युवा की भूमिका और सेना के महत्व पर उन्होंने प्रकाश डाला। पांच दिवसीय यूथ फेस्टिवल में 30 प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें फोटोग्राफी, वाद-विवाद, शतरंज, क्विज, कबड्डी आदि शामिल हैं। इस दौरान प्रेरित करने वाले और शिक्षा संबंधी लेक्चर का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिनाब वैली यूथ फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह सांगा और एसएसपी डोडा मुमताज अहमद गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। कार्यक्रम में 1200 से अधिक विद्यार्थियों और 35 कॉलेजों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें