फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में आज कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ने के आसार, बारिश और बर्फबारी से गिरा कश्मीर में पारा

Thu, 02 Mar 2023 08:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन
1 of 7
जम्मू में ठंड से बचने की जुगत में युवती(FILE) - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से कई जिलों में पारे में गिरावट आई है। यहां अधिकतर हिस्सों में फिर से ठंडक का अहसास हो रहा है। जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन लगभग मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
श्रीनगर-लेह पर मार्ग पर हिमस्खलन (FILE) - फोटो : विज्ञप्ति
राजधानी श्रीनगर समेत कई हिस्सों में मंगलवार की रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहा। यहां दिन का तापमान 13.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात में 5 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी।
विज्ञापन

3 of 7
श्रीनगर में बारिश के दौरान जाते बच्चे (FILE) - फोटो : बासित जरगर
जोजीला, सोनामर्ग, सादना टाप, राजदान पास में भी हल्की बर्फबारी हुई है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.6 और गुलमर्ग में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दोपहर तक मौसम खुल गया था।

4 of 7
श्रीनगर डल झील (FILE) - फोटो : बासित जरगर
यहां दिन का तापमान 25.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 17.4, बटोत में 15.5, कटड़ा में 23.4 और भद्रवाह में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
Weather Update Jammu Kashmir (FILE) - फोटो : ANI

गुलमर्ग में पांच सेमी गिरी बर्फ, जम्मू में तापमान 14.2 डिग्री

कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। जम्मू में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

6 of 7
श्रीनगर में बारिश के दौरान छाता लेकर निकलती महिला - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अनुसार तीन से सात मार्च तक मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार श्रीनगर में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा पहलगाम में 0.7 मिलीमीटर, कुपवाड़ा 2.1 मिमी, बनिहाल 1.2 मिमी, भद्रवाह 1.1 मिमी बारिश रिकार्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

इन क्षेत्रों में रिकॉर्ड किया गया तापमान

श्रीनगर 6.4 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड 5.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -0.6 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग 3.4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग -2.0 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा 4.2 डिग्री, जम्मू 14.2, बनिहाल 5.6, बटोत 6.8, कटड़ा 12.5, भद्रवाह 5.6, लेह -5.6 और कारगिल में -3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें