पासपोर्ट बनाने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगर आप आने वाले दिनों में पासपोर्ट बनवाने के लिए जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ा एलान किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
पासपोर्ट
- फोटो : FILE PHOTO
केंद्र की सरकार ने आने वाले दिनों में पासपोर्ट के आवेदन को और आसान बनाने के लिए एक बड़े फैसले को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
3 of 5
पासपोर्ट
- फोटो : FILE PHOTO
पासपोर्ट बनाने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रियासत के दो नए जिलों में इसकी सुविधा मिलेगी। इसके लिए उधमपुर और लेह जिले को चुना गया है। दोनों जिलों के मुख्य डाकघरों में इसकी व्यवस्था होगी। उधमपुर में यह सुविधा होने पर कई जिलों के लोगों को अब जम्मू नहीं आना पड़ेगा।
4 of 5
पासपोर्ट
- फोटो : FILE PHOTO
24 जनवरी को सरकार ने निर्णय लिया था कि डाकखानों में भी पासपोर्ट बनाए जाएंगे। इसी कड़ी में केंद्र ने दो डाकघरों में इस सुविधा को शुरू करने की मंजूरी दी है। लेह के लिए श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालय और उधमपुर के लिए जम्मू पासपोर्ट कार्यालय नोडल एजेंसी के रूप में काम करेंगे। डाक विभाग और पासपोर्ट कार्यालय के बीच इसे लेकर अनुबंध किया गया है।
पासपोर्ट के लिए लगती है लंबी वेटिंग
- फोटो : FILE PHOTO
पासपोर्ट अधिकारी विमर्श आर्यन ने बताया कि उधमपुर डाकखाने में पासपोर्ट बनने से डोडा, किश्तवाड़, रियासी और रामबन जिलों के लोगों को बहुत सुविधा होगी। यह लोग अब तक जम्मू में आकर अपना पासपोर्ट बनाते हैं। दोनों जगहों पर हर रोज 100 पासपोर्ट आवेदन लिए जाने का प्रावधान रखा गया है। देश में पहले चरण में 50 डाकखानों को चुने जाने में रियासत के दो डाकखानों को इसमें शामिल किया गया है। मौजूदा समय मेें रियासत में सिर्फ दो ही जगहों पर पासपोर्ट बनते हैं। इसमें जम्मू और श्रीनगर जिले शामिल हैं। दोनों जगहों पर पूरी रियासत के पासपोर्ट बनाने का बोझ है। अब दो और जगहों पर इसकी सुविधा होने पर लोगों को काफी राहत मिलेगी। बहुत जल्द दोनों जगहों पर इसका काम शुरू होगा।