होशियारपुर। जम्मू-कश्मीर में बार-बार पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने का ठीकरा जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने मीडिया के सिर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि मीडिया के ही कुछ लोग खबर बनाने की खातिर इस तरह की हरकतें कराते हैं। जहां भी 10 लोग इकट्ठे दिखे, मीडिया के कुछ लोग जानबूझ कर उन्हें उकसाकर खुद कह कर पाकिस्तानी झंडे लहरवा देते हैं।
(फाइल फोटो)
विज्ञापन
तो कश्मीर में इसलिए लहराए जाते हैं IS और पाकिस्तानी झंडे
2 of 6
पीएसए में बुक किए जाएंगे अलगाववादी
घाटी में अलगाववादियों की लगातार बढ़ रही सक्रियता को देखते हुए सख्ती का फैसला किया गया है। राज्य सरकार अलगाववादियों को कतई रियायत देने के मूड में नहीं है। अब पाकिस्तानी झंडा लहराने वालों तथा भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को पीएसए में बुक किया जाएगा। मसर्रत आलम के साथ अब तक चार को पीएसए में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
तो कश्मीर में इसलिए लहराए जाते हैं IS और पाकिस्तानी झंडे
3 of 6
घाटी में आईएस के झंडे लहराए जाने पर केंद्र गंभीर
घाटी में आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) के झंडे लहराए जाने पर केंद्र गंभीर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस बाबत पूरी रिपोर्ट तलब की है। ऐसे तत्वों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई को कहा है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को घाटी में आईएस की मौजूदगी का पता लगाने और पैनी निगाह रखने को कहा गया है। बीते शुक्रवार को श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद आईएस तथा पाकिस्तानी झंडे लहराए गए थे।
तो कश्मीर में इसलिए लहराए जाते हैं IS और पाकिस्तानी झंडे
4 of 6
सूत्रों का कहना है कि घाटी में आईएस के झंडे लहराने की घटना सामने आने के तुरंत बाद ही गृह मंत्रालय हरकत में आ गया। उसने राज्य सरकार से जल्द से जल्द पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
झंडा लहराने वालों की पहचान करने के साथ ही ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटने को कहा गया है। विदेश जाने वाले घाटी के युवाओं के विषय में भी जानकारी एकत्र करने को कहा गया है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वे आतंकी संगठनों से तो नहीं जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
तो कश्मीर में इसलिए लहराए जाते हैं IS और पाकिस्तानी झंडे
5 of 6
सूत्रों ने बताया कि इसके साथ ही घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों की गतिविधियों की भी जानकारी मांगी गई है। पिछले दिनों तहरीक-ए-तालिबान के पोस्टर सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं थीं।
तो कश्मीर में इसलिए लहराए जाते हैं IS और पाकिस्तानी झंडे
6 of 6
पवित्र अमरनाथ यात्रा में आतंकियों की ओर से खलल न डाला जा सके, इसके लिए आईबी से लेकर एलओसी तक घुसपैठ को विफल करने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई। राज्य के पुलिस प्रमुख के राजेंद्रा ने कहा है कि पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।