फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर के 171 युवाओं ने थामा BSF का दामन, तस्वीरें

Tue, 31 Jan 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
bsf - फोटो : AMAR UJALA
बीएसएफ द्वारा मंगलवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में 171 नव आरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली। 
विज्ञापन

2 of 7
bsf - फोटो : AMAR UJALA
इस अवसर पर नव आरक्षकों का हौसला बढ़ाने के लिए सीमा सुरक्षा बल के पश्चिमी कमान चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक कमल नयन चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 
विज्ञापन

3 of 7
bsf - फोटो : AMAR UJALA
उन्होंने नव आरक्षकों को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को मेडल प्रदान किया गया।

4 of 7
bsf - फोटो : AMAR UJALA
मंगलवार को बीएसएफ का सहायक प्रशिक्षण केंद्र भारत माता की जयकारे से गूंज उठा। देश की सेवा का जज्बा लिए कुल 171 नव आरक्षकों ने विधिवत संविधान की शपथ लेकर देश की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित किया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
bsf - फोटो : AMAR UJALA
परेड की निरीक्षण मुख्य अतिथि कमल नयन चौबे ने प्रशिक्षण केंद्र के महानिरीक्षक जेबी सांगवान की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर जवानों ने पूरे जोश के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी। 
विज्ञापन

6 of 7
bsf - फोटो : AMAR UJALA
इस अवसर पर पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक कमल नयन चौबे ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल दुनिया की सबसे बड़ा सीमा बल है। ये मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी देश की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bsf - फोटो : AMAR UJALA
उन्होंने कहा कि देश में चल रहे प्रायोजित आतंकवाद से निपटने के लिए बीएसएफ के आगे कई चुनौतियां हैं। पर आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने के लिए उन्हें सदैव तैयार रहना पड़ेगा। सीमा पर हर जगह मुश्किल हालात हैं, पर देश के दुश्मनों को रोकना ही उन्हें देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति में लाता है। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच जवानों को मेडल दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें