चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें
- फोटो : अमर उजाला
उधर सैनिकों की शहादत पर लद्दाखियों में भी आक्रोश है। लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि चीन भरोसे के लायक नहीं है, ये बात सभी जानते हैं। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सज्जाद हुसैन ने कहा कि लद्दाखियों का मनोबल कभी नहीं गिरता। यहां के बाशिंदे चीन और पाकिस्तान से युद्ध देख चुके हैं। बॉर्डर पर तनाव की स्थिति में पूरा देश साथ खड़ा है।