पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि जिस अकाउंट से बात हुई, क्या वह लड़की का ही है, या फिर कोई आईएसआई अफसर या आतंकी किसी लड़की की फोटो लगाकर बात कर रहा था। ऐसे कई सवाल हैं। कई अन्य पहलू भी हैं, जिनको ध्यान में रखकर युवक से पूछताछ हो रही है। पुलिस इस हनीट्रैप केस की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत सबूत जमा किए जा सकें। हनीट्रैप का मामला सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो सीमावर्ती क्षेत्रों कुछ और के भी हनीट्रैप में फंसे होने का शक है, जिनकी जांच की तैयारी की जा रही है। सभी एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर सीमावर्ती इलाकों में चलने वाले सोशल मीडिया ग्रुप और अकाउंट की जानकारियां ले रहे हैं।