फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओके कट' से गूंजने लगा मिनी कश्मीर, भद्रवाह में हिंदी फिल्म आलिंगन की शूटिंग शुरू

Sun, 28 Mar 2021 02:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भद्रवाह - फोटो : सोशल मीडिया
मिनी कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध भद्रवाह की हसीन वादियां किसी विशेष परिचय की मोहताज नहीं हैं। शांत इलाका होने के चलते सैलानियों सहित माया नगरी के लोग भी इसकी ओर आकर्षित होने लगे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को फिल्मकार धीरज मिश्रा शूटिंग के लिए भद्रवाह पहुंचे हैं। वहीं, हिंदी फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही हसीन वादियां ओके और कट के संवाद से गूंजने लगी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भद्रवाह - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना का कहर मुंबई में लगातार जारी है। ऐसे में फिल्ममेकर मुंबई से बाहर शूटिंग को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। मिनी कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध भद्रवाह में हिंदी फिल्म गालिब की शूटिंग कर चुके फिल्मकार धीरज मिश्रा अब फिर से यहां आलिंगन की शूटिंग के लिए आए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
धीरज के अनुसार कश्मीर में लोग ज्यादातर आतंकवाद से जुड़ी फिल्मों की शूटिंग के लिए आते हैं। इस बार वह सामाजिक, प्रेम और अध्यात्म से जुड़ी फिल्म को यहां आए हैं।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
धीरज ने कहा कि इस खूबसूरत वादी में फिल्म की शूटिंग करना सुखद रहा है। फिल्म में तुषार पुरवार, हिरल, अनिल रस्तोगी, विवेक मिश्रा के अलावा दीपिका चिखलिया भी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग भद्रवाह के अलावा, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयाग और मुंबई में हुई। इस साल के अंत में फिल्म के रिलीज की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें