फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जवानों से मिलने BSF कैंप पहुंचे अभिनेता नाना पाटेकर, भरा जवानों में जोश

Tue, 26 Dec 2017 08:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर मंगलवार को बीएसएफ के पलोड़ा कैंप पहुंचे। यहां बीएसएफ जवानों के संग अपने अनुभव बांटे। नाना ने जवानों को 24 घंटे देश के लिए योगदान देने पर सलाम ठोका। जवानों के बीच देशभक्ति का जज्बा भरा।
विज्ञापन

2 of 5
उन्होंने कहा कि बीएसएफ का योगदान सराहनीय है। इसे कभी बुलाया नहीं जा सकता। दिन रात सरहद की निगहबानी की जाती है। नाना पाटेकर पहले भी पलोड़ा के बीएसएफ कैंप में आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेने वालों की भी होड़ लगी रही। बच्चों, जवानों और अधिकारियों ने नाना के साथ खुद को कैमरे में कैद किया। उन्हें देखने के लिए काफी क्रेज रहा।  

4 of 5
बीएसएफ के आईजी राम अवतार ने कहा कि इस तरह के दौरों से जवानों का हौसला बढ़ता है। भविष्य में इसी तरह के दौरे होते रहने चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाना ने बीएसएफ स्कूलोें के बच्चों के साथ भी मुलाकात की। बच्चों ने नाना को पापुलर सीरियल जंगल बुक में अपनी आवाज देने पर कहा कि वह कुछ सुनाएं। इस पर नाना ने बच्चों को अपनी आवाज में जंगल बुक के कुछ डायलॉग सुनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें