एमए स्टेडियम में शुक्रवार को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के अवसर पर टाइगर डिवीजन के जवानों ने पाइप बैंड पेश करके दर्शकों को मोह लिया।
विज्ञापन
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना के बैंड ने बांधा समां
2 of 12
बैंड से निकली धुनों के मेल से रिट्रीट सेरेमनी सुरीली हो गई। भव्य आयोजन के साथ राष्ट्रीय ध्वज उतारने की रस्म निभाई गई और आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।
विज्ञापन
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना के बैंड ने बांधा समां
3 of 12
देशभक्ति के गीतों के साथ बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का शुभारंभ हुआ। नायब सूबेदार अशोक कुमार और मदन लाल के नेतृत्व में बैंड टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी।
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना के बैंड ने बांधा समां
4 of 12
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी पर राज्यपाल एनएन वोहरा और उनकी धर्मपत्नी उषा वोहरा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना के बैंड ने बांधा समां
5 of 12
टाइगर डिवीजन के कमांडेंट, डिवकॉम डा. पवन कोतवाल और आईजी दानिश राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना के बैंड ने बांधा समां
6 of 12
दशकों पहले जवानों को पोस्ट से लौटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रम की धमक जवानों का उत्साह बढ़ाती नजर आई। कदम से कदम मिलाते और बैंडों की धुन ने समां बांध दिया।
विज्ञापन
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना के बैंड ने बांधा समां
7 of 12
भव्य आयोजन ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में नीले आकाश के तले आतिशबाजी की गई। रंगबिरंगी रोशनियों से आसमान भर गया।
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना के बैंड ने बांधा समां
8 of 12
भव्य तरीके के साथ झंडा उतारने की रस्म अदा करने के साथ ही राष्ट्रीय गान हुआ और बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का समापन हो गया।
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना के बैंड ने बांधा समां
9 of 12
बैंड की धुन इस प्रकार मोहित कर रहीं थी कि ड्यूटी पर तैनात जवान भी धुन के साथ रम गए। इस सेरेमनी को देखने के लिए जवान दीवारों पर चढ़े नजर आए।
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना के बैंड ने बांधा समां
10 of 12
कार्यक्रम के अंत में नीले आकाश के तले आतिशबाजी की गई। रंगबिरंगी रोशनियों से आसमान भर गया।
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना के बैंड ने बांधा समां
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना के बैंड ने बांधा समां
12 of 12
इस मौके पर डीआईजी अशकूर अहमद वानी, डीसी सिमरनदीप सिंह, एसएसपी उत्तम चंद, एडीसी रिफत कोहली, एसीआर रंजीत सिंह, एजीसी शहनाज अखतर, एसएसपी ट्रैफिक मोहन लाल उपस्थित थे।