जांबाजों और वीर नारियों को किया गया सम्मानित
- फोटो : साकिब नबी
कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि समारोह के साथ हुई, जिसमें जीओसी 19 इन्फैंट्री डिवीजन और अन्य अधिकारियों ने हाजीपीर ऑपरेशन के बहादुरों को सम्मानित करने के लिए बारामुला युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। सम्मान समारोह के बाद, जीओसी 19 इन्फैंट्री डिवीजन ने सभा को संबोधित किया।