फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट पहन लूटी बैंक: पुलिस के हाथ लगी कार और राइफल, इस तरह अंजाम दी गई थी वारदात

Fri, 23 Apr 2021 04:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पीपीई किट पहन बैंक लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला
बारामुला के पट्टन मे गुरुवार को हुई बैंक लूट मामले में पुलिस ने मारुति ऑल्टो कार बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस को बैंक सुरक्षा गार्ड से छीनी गई राइफल भी मिली है। एसएसपी बारामुला ने कहा कि संदिग्ध इलाकों में वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश तेज कर दी गई है। ज्ञात हो कि पीपीई किट पहनकर बैंक में घुसे लुटेरे 2 लाख 86 हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए थे। लूट की यह वारदात घाटी में चर्चा का विषय बनी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीपीई किट पहन बैंक लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला
ज़िले के पट्टन के शेराबाद खोर इलाके में स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में गुरुवार दोपहर को पीपीई किट पहने आतंकी दाखिल हुए। जब तक लोग और कर्मचारी कुछ समझ पाते आतंकी कैश लूटकर फरार हो गए। हालांकि वहां मौजूद लोगों और बैंक गार्ड ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन आतंकियों ने फायरिंग की जिससे लोग सहम गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
पीपीई किट पहन बैंक लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला
अज्ञात बंदूकधारी भागते समय बैंक गार्ड की 12 बोर राइफल भी साथ ले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच चल रही है। कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है।

 

4 of 5
पीपीई किट पहन बैंक लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इस बैंक लूट की घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें आतंकी भागते नज़र आ रहे हैं और लोग उन पर पत्थर बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीपीई किट पहन बैंक लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एक शख्स आतंकियों से कुछ कहता है तो वह उसे भगाने के लिए हवा में फायरिंग भी करते हैं। बता दें कि घाटी में बैंक डकैती के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो महीनों में यह तीसरी घटना है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें