फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर BSF जवानों ने ग्रामीणों के साथ मनाई बैसाखी, तस्वीरें

Wed, 13 Apr 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
Baisakhi - फोटो : Amar Ujala
भारत-पाक सीमा पर पर्यटन विभाग द्वारा बैसाखी मेले के आयोजन में बुधवार को संस्कृति के रंगों की छठा बिखर गई। भांगड़ा, गिद्दा से पूरा सुचेतगढ़ बैसाखी की मस्ती में झूम उठा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Baisakhi - फोटो : Amar Ujala
मेले का उद्घाटन मंत्रोच्चारण के साथ सिंचाई मंत्री चौ. शाम लाल ने किया। कलाकारो ने डोगरी, पंजाबी, हिन्दी, कश्मीर, लदखी आदि संस्कृति पर लोकनृत्य कर पंडाल में बैठे लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 10
Baisakhi - फोटो : Amar Ujala
इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवान व अधिकारी भी ढोल की थाप पर नाचते हुए दिखे। भारत-पाकिस्तान सीमा पर आयोजित बैसाखी का मेला देखने के लिए पहुंचे लोगों ने मेले का मजा लेने के साथ लगे स्टालों पर खरीददारी करने के साथ खाने-पीने के स्टाल पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। 

4 of 10
Baisakhi - फोटो : Amar Ujala
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे सुचेत गढ़ में आए दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन होने पर पाकिस्तान क्षेत्र के ग्रामीण व पाकिस्तान रेंजर्स अपने क्षेत्र में भारतीय गीत की धुनों का मजा लेते हुए देखे जा सकते है। 
विज्ञापन

5 of 10
Baisakhi - फोटो : Amar Ujala
बुधवार को सीमा से पांच सौ मीटर की दूरी पर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित बैसाखी मेला तीन दिन चलेगा। पहले दिन मेला देखने पहुंचे यहां भारतीय लोग मेले का मजा लेते दिखे। 
विज्ञापन

6 of 10
Baisakhi - फोटो : Amar Ujala
वहीं पाकिस्तान क्षेत्र में खेतों में कार्य करने पहुंचे पाकिस्तान के किसान व कई लोगों को सीमा पर चल रहे मेले की गूंज सुनकर पंजाबी व हिन्दी गीतों पर थिरकते कलाकारों को देखते हुए देखा गया। 
विज्ञापन

7 of 10
Baisakhi - फोटो : Amar Ujala
मेले के दौरान मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल के जवान व अधिकारी पाकिस्तान क्षेत्र की ओर हर पल कड़ी नजर रख चल रही गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे।

8 of 10
Baisakhi - फोटो : Amar Ujala
मेले के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद सिंचाई मंत्री चौ. शाम लाल ने कहा कि मेले में मौजूद लोगों सहित राज्य व देश के लोगों को बैसाखी पर्व की शुभकामना देने के साथ बैसाखी पर्व का महत्व बताया। 
 

9 of 10
Baisakhi - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि कई युगों से बैसाखी पर्व पर गेहूं की फसल पककर तैयार होने पर किसान मेले का आयोजन कर खुशी मनाते है। 
विज्ञापन

10 of 10
Baisakhi - फोटो : Amar Ujala
आज के दिन ही सिख पंथ की स्थापना होने पर बैसाखी के दिन लोग गुरुद्वारों में जाकर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त करते है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें