एक बार फिर से आतंक के सौदागरों पर कश्मीर की खूबसूरत वादियां भारी पड़ गई। दुनिया भर में आतंक की वजह से बदनाम कश्मीर में हजारों सैलानियों ने दस्तक दी। ये मौका था डल झील के पास बने विश्वभर में प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डेन के खुलने का जिसमें देश-विदेश के हजारों लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
2 of 6
tulip garden
- फोटो : BASIT ZARGAR
सैलानियों के लिए रविवार का दिन कुछ खास था। इस दिन ट्यूलिप गार्डन विधिवत रूप से खुल गया। फ्लोरीकल्चर मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने पर्यटन मंत्री तसद्दुक हुसैन मुफ्ती के साथ मिलकर गार्डन को खोले जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
3 of 6
tulip garden
- फोटो : BASIT ZARGAR
जबरवान की तलहटी में ट्यूलिप की पंक्तियों ने सैलानियों का मन मोह लिया। मंत्री जावेद मुस्तफा ने कहा- पर्यटक हमारे मेेहमान हैं। उनकी जगह हमारे दिल में है। उन्होंने घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन मंत्री की कोशिशों पर भी प्रकाश डाला।
4 of 6
tulip garden
- फोटो : BASIT ZARGAR
40 हजार ट्यूलिप बल्ब एक अलग टेरेस में लगाए गए हैं। नए बल्ब लगाने का काम भी जोरों पर है। इस अवसर पर घाटी के हस्तशिल्प और व्यंजनों का प्रदर्शन करने वाले कई कियोस्क और स्टॉल भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
tulip garden
- फोटो : BASIT ZARGAR
गार्डन में एक आर्ट गैलरी भी सजाई गई है। पर्यटकों की सुविधा के लिए विभाग ने गार्डन कैंपस में निशुल्क वाई-फाई सेवाएं प्रदान की हैं।