फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक: चार चौकियां तबाह, कई सैनिक ढेर

Fri, 08 May 2020 10:16 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान की चार चौकियां तबाह - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए कस्बा, कीरनी और शाहपुर सेक्टर के 10 से अधिक गांवों पर गोले बरसाए। शाहपुर सेक्टर के आखिरी गांव सोकड़ में पाकिस्तान ने पचास से अधिक मोर्टार दागे जोकि लोगों के घरों के ऊपर और आस-पास गिरे जिससे करीब छह मकानों को नुकसान पहुंचा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान की चार चौकियां तबाह - फोटो : अमर उजाला
इस गोलाबारी में गांव के तफैल हुसैन का परिवार बाल-बाल बच गया। चार गोले उनके मकान के ऊपर और आसपास गिरे। इससे उसकी चार माह की बच्ची बेहोश हो गई। उधर, कस्बा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी से एक ग्रामीण और एक जवान भी घायल हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 5
संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
सेना ने इसका करारा जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की राजा, रानी, रिंगकटूर, बेगम आदि चौकियां तबाह हो गई हैं। कई सैनिक भी मारे जाने की सूचना है। इन चौकियों से धूल का गुबार और धुआं उठता दिखने से वहां भारी नुकसान की पुष्टि होती है।

 

4 of 5
पाकिस्तान की चार चौकियां तबाह - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान ने माह-ए-रमजान में अब तक राजोरी, पुंछ, पलांवाला, कुपवाड़ा, बारामुला जैसे क्षेत्रों में 48 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान कश्मीर में 10 से 12 आतंकी हमले हुए। इसमें सुरक्षाबलों ने आठ जवान खो दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी थी। कस्बा सेक्टर में घायल ग्रामीण की शिनाख्त निसार अली (70) के रूप में हुई है। वहीं सेना के जवान के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायल निसार को जीएमसी, जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें