सोमवार को सरहद पर लड़ते हुए अलीगढ़ के रहने वाले कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शहीद हो गए थे। आज सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
‘शहीद देवेंद्र अमर रहे’ नारे के साथ नम हो गई सभी आंखें
2 of 7
सीमा पर हालात का जायजा लेने के लिए नई दिल्ली से पहुंचे बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल डीके पाठक ने पलौड़ा स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर में शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
‘शहीद देवेंद्र अमर रहे’ नारे के साथ नम हो गई सभी आंखें
3 of 7
बीएसएफ के जवानों ने बिगुल बजाकर शहीद को सम्मान दिया। इस मौके पर डीजी पाठक ने कहा कि देवेंद्र जैसे जांबाज को खोने का नुकसान कभी पूरा नहीं हो सकता।
‘शहीद देवेंद्र अमर रहे’ नारे के साथ नम हो गई सभी आंखें
4 of 7
इसके बाद हेडक्वार्टर में आयोजित विशेष विदाई समारोह में ‘देवेंद्र सिंह अमर रहे’ के नारे गूंज उठे। इससे पहले हेडक्वार्टर स्थित शहीद स्थल पर तमाम उच्च अधिकारियों ने तिरंगे में लिपटे शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
‘शहीद देवेंद्र अमर रहे’ नारे के साथ नम हो गई सभी आंखें
5 of 7
सुबह से ही बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के हेडक्वार्टर में हलचल रही। बीएसएफ के जवान और अधिकारी सुबह से ही श्रद्धांजलि समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘शहीद देवेंद्र अमर रहे’ नारे के साथ नम हो गई सभी आंखें
6 of 7
दोपहर डेढ़ बजे डीजी के आगमन के बाद शहीद को अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर आईजी राकेश शर्मा, राजीव कुमार, डीआईजी धर्मेंद्र पारिख, एनएस जम्वाल, सुरजीत सिंह विशेष तौर पर मौजूद थे।
‘शहीद देवेंद्र अमर रहे’ नारे के साथ नम हो गई सभी आंखें
7 of 7
पांच जनवरी 2015 को पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल देवेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक शहर अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) रवाना कर दिया गया।