फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः खून जमा देने वाले बर्फीले इलाकों में सेना का शौर्य, कुछ इस तरह करते हैं वतन की हिफाजत

Sun, 02 Feb 2020 01:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
सेना के जांबाज जवान अपने साहसिक जज्बे से देश को गौरवान्वित करते रहते हैं। फिर चाहें वो लद्दाख की ऊंची चोटियां हों या सियाचिन के दुर्गम इलाके, सेना के जवान मुस्तैदी से देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जवान आसपास के इलाकों के नागरिकों को चैन से जीने के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
इस दौरान जवानों को दुश्मन के साथ ही प्राकृतिक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन इस तरह की चुनौतियों को सेना कभी अपने लक्ष्य में बाधा नहीं बनने देती।

4 of 6
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
जवानों के इसी पराक्रम को देश का हर इंसान सलाम करता है।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
सेना के पराक्रम और जरूरतमंदों के लिए देवदूत बनने की एक ऐसी है कहानी इसी साल के जनवरी महीने की है। जब बारामुला जिले के दर्दपोरा गांव में बर्फबारी में फंसी एक गर्भवती की सेना ने देवदूत बनकर मदद की। शमीमा नाम की इस महिला को अस्पताल में तत्काल भर्ती कराने की जरूरत थी। परिवार वालों की मदद की गुहार पर 150 जवानों और 30 नागरिकों ने छह घंटे पैदल चलकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि शमीमा प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। बर्फबारी के कारण आसपास के सारे रास्ते बंद हो गए थे। ऐसे में उसे घर से बाहर ले जाना काफी मुश्किल था। परिवार के लोगों ने सेना से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद सेना के 150 जवानों और 30 नागरिकों ने उसे स्ट्रेचर पर लेकर बटालियन हेडक्वार्टर अपलोना तक का साढ़े चार किलोमीटर का रास्ता तय किया। एक पार्टी रास्ते भर बर्फ हटाकर रास्ता बना रही थी। अपलोना में महिला का मेडिकल चेकअप और आवश्यक दवाएं देने के बाद उसे सेना की एंबुलेंस से बारामुला जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान जवान अस्पताल के बाहर मौजूद रहे ताकि आपात स्थिति में मदद की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें