सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हुए हथियार
- फोटो : साकिब नबी
सेना की 19वीं डिवीजन के जीओसी वीरेंद्र वत्स ने बताया कि सीमा पार से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और हथियारों का जखीरा बरामद करने में सफलता पाई है। बरामद हथियारों में पांच एके-47, छह पिस्टल, दो यूजीबीएल ग्रेनेड, 21 हैंड ग्रेनेड, पिस्टल के छह कारतूस, एके-47 के 1254 कारतूस और एक रेडियो सेट बरामद हुआ।