फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों में मची अफरातफरी, 'कोई है जो एक-एक करके सबको मरवा रहा है...'

Fri, 22 May 2020 11:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर
आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान कामयाबी की राह पर है। इन दिनों आतंकियों का एक और ऑडियो चर्चा में बना हुआ है। खुद को हिजबुल से जुड़ा बताने वाला आतंकी कहता है कि संगठन में कोई है, जो एक-एक करके सबको मरवा रहा है। आतंकी आगे कहता है कि जुनैद हिज्ब और शीराज हिज्ब से अलग हुआ था। रियाज नायकू के मारे जाने के बाद चीफ ऑपरेशनल कमांडर की कुर्सी पर जुनैद को होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः आतंकी कह रहा है कि- क्या रियाज के बाद झगड़ा कुर्सी का है...
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पहले नवीद बाबू पकड़ा गया, फिर रियाज को मार गिराया गया और अब जुनैद सेहरई मारा गया। आतंकी कहता है कि पिछले कुछ समय से आतंकी संगठन एक दूसरे के खिलाफ कोई न कोई ऑडियो टेप जारी जारी कर रहे हैं। क्या रियाज के बाद झगड़ा कुर्सी का है।

 
विज्ञापन

3 of 7
रियाज नायकू, ताहिर मोहम्मद भट, जुनैद सहराई - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बेगपोरा एनकाउंटर में रियाज नायकू के मारे जाने के बाद भी एक ऑडियो वायरल हुआ था। सुरक्षाबलों के बढ़ते शिकंजे से बौखलाए आतंकी संगठन अब एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। खुद को असली और दूसरे को फर्जी बता रहे हैं। इसका उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो से मिल रहा है।

4 of 7
रियाज अहमद नायकू
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसमें आतंकी संगठन एक दूसरे को एजेंट कहते हुए सुने जा सकते हैं। टीआरएफ के नाम से बने नए आतंकी संगठन का दहशतगर्द कहता है कि हिजबुल आतंकी निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
खात्मे की ओर हिजबुल - फोटो : अमर उजाला
वहीं इसके जवाब में हिजबुल कहता है कि टीआरएफ भारत का एजेंट है। इसके बाद एक और ऑडियो आता है, जिसमें कहा गया कि बेगपोरा एनकाउंटर में टीआरएफ का हाथ है। आतंकी संगठन एक दूसरे को फर्जी बता रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नवाकदल मुठभेड़ के बाद हुई पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला
वहीं श्रीनगर में नवाकदल मुठभेड़ में दो आतंकियों जुनैद सहराई और तारिक अहमद शेख के मारे जाने के बाद भी एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें आतंकी कह रहा था वो फंस चुके हैं। जल्दी पत्थरबाज भेजो। मारे गए आतंकी जुनैद के साथ तारिक था जिसने किसी शाहिद नाम के शख्स को फोन कर ये बातें की थीं।

अगली स्लाइड में पढ़ेंः कुछ इस तरह फोन पर गिड़गिड़ा रहा था आतंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवाकदल मुठभेड़ के बाद हुई पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला
'अस्सलाम अलैकुम....शाहिद साहब, तारिक हूं मैं... हम फंस गए हैं नवाकदल में, पुरानी लोकेशन में....वहां से नफर (बंदों) को भेजो जो पथराव करेंगे। पीछे वाली सड़क से वहीं से बंदों को भेजो वह पथराव करेंगे और हमें बाहर निकालेंगे। मेरे साथ जुनैद साहब हैं। जुनैद साहब सेहराई साहब हैं, अगर और कोई होता तो अलग बात थी, बाकी सब सही था.... जल्दी करो जल्दी यह आखरी घड़ी है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें