पवित्र गुफा में मंगलवार को दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा दो लाख के पार हो जाएगा। वहीं यात्रा के 15वें दिन 10833 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ यात्रियों की संख्या 193545 तक पहुंच गई। बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ रोजाना देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है। बाबा के भक्तों का मौसम भी साथ दे रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से सोमवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच 5210 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इसमें 3711 पुरुष, 1386 महिलाएं, 19 बच्चे और 94 साधु शामिल रहे। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ तीर्थ यात्रियों में उत्साह और जोश बरकरार है।
विज्ञापन
3 of 5
दिल्ली से आए राजीव बख्शी ने कहा कि वह पिछले कई साल से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आ रहे हैं लेकिन इस बार यात्रियों की सुरक्षा सहित अन्य प्रबंध पुख्ता किए गए हैं। मौसम ने भी अब तक यात्रियों का पूरा साथ दिया है।
4 of 5
मौसम की वजह से अब तक यात्रा नहीं रुकी है, जबकि पिछले साल शुरू में ही मौसम ने यात्रा में अड़चन डाली थी। राजस्थान से आए रघुवीर शर्मा ने कहा कि भोलेनाथ की अपने भक्तों पर कृपा बनी हुई है।
एक और यात्री की मौत
बालटाल बेस कैंप के पास हृदय गति रुक जाने से एक अमरनाथ यात्री की मौत हो गई। इसकी पहचान राजस्थान निवासी सुंदर देवी (63) के रूप में हुई है। इसके साथ विभिन्न कारणों से यात्रा रूट पर अब तक 16 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है।