फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में एडवाइजरी जारी होने के बाद अमरनाथ से लंगर वाले जाने लगे वापस, तस्वीरों में देखें पूरा मंजर

Sat, 03 Aug 2019 12:21 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
अमरनाथ से लंगर वाले जाने लगे वाप - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से जारी एडवाइजरी के बाद पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से लंगर वालों को वापस जाने के आदेश दिए गए हैं। कैंप निदेशकों की ओर से लंगर वालों को यह हिदायत दी गई है। एडवाइजरी के बाद घोड़े खच्चर वाले भी ट्रैक से गायब हो गए हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
अमरनाथ से लंगर वाले जाने लगे वाप - फोटो : अमर उजाला
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार सरकार की एडवाइजरी के बाद एहतियात के तौर पर लंगर वालों को वापस जाने को कहा गया है। यात्रा को बीच में रोकने और लंगर वालों को वापस भेजने के आदेश का श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गनाइजेशन (साबलो) ने कड़ा विरोध किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अमरनाथ से लंगर वाले जाने लगे वाप - फोटो : अमर उजाला
साबलो के तहत बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर 114 लंगर लगाए गए हैं। साबलो के महासचिव राजन गुप्ता के अनुसार उन्हें शुक्रवार सुबह दोनों ट्रैक से लंगर वालों की ओर से बताया गया कि कैंप निदेशक उन्हें वापस जाने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि बिना कोई कारण यात्रा को बीच में रोकने के साथ लंगर वालों को वापस भेजा जा रहा है। 

 

4 of 5
अमरनाथ से लंगर वाले जाने लगे वाप - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न करने से अमरनाथ यात्रियों के साथ लंगर वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगर सरकार ने कोई आपरेशन चलाना भी था, तो उन्हें यात्रा के संपन्न होने का इंतजार करना चाहिए था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरनाथ से लंगर वाले जाने लगे वाप - फोटो : अमर उजाला
यात्रा को बीच में रोकने से देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। सरकार को यात्रा को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए थी। यात्रा रुकने से हजारों श्रद्धालुओं को प्रभावित होना पड़ा है। घाटी से लंगर वाले वापसी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें