खुशी शर्मा और इस्मा अजीज।
- फोटो : अमर उजाला
सम्मान मिलने से भविष्य में और अच्छा करने की प्रेरणा मिली है। स्कूल में भी मेधावियों को सम्मानित किया जाता है, लेकिन एलजी सर से सम्मानित होने का अहसास ही कुछ खास है। सफलता में परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान है। अपने परिवार का गौरव बढ़ाने के लिए अपना परिश्रम जारी रखूंगी। -खुशी शर्मा, राजपुरा, जम्मू।
कार्यक्रम में पहुंचने के लिए राजोरी से सुबह आठ बजे चली थी। मेरे लिए सम्मानित होना बड़ा खास है, क्योंकि मैंने पहली बार एजली सर को करीब से देखा है। अमर उजाला से सम्मान मिलने से मेरा पूरा परिवार खुश है। 12वीं कक्षा में दोबारा सम्मान प्राप्त करने के लिए परिश्रम जारी रखूंगी। - इस्मा अजीज, राजोरी।