सरकारी दफ्तर खुलने से जम्मू-कश्मीर में बढ़ी चहल-पहल
- फोटो : अमर उजाला
एसओपी के तहत हर स्तर के अधिकारी व स्टाफ को सभी कार्य दिवस में दफ्तर आना होगा। बुजुर्ग, गर्भवती, स्वास्थ्य कारणों से संवेदनशील कर्मचारियों को संक्रमण से बचने के लिए विशेष एहतियात बरतना होगा। इन कर्मचारियों को ऐसी कोई भी ड्यूटी नहीं दी जाएगी, जहां लोगाें से इनका सीधा संपर्क होता हो। संभव होने पर कार्यालय प्रबंधन इन कर्मियाें के वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था कर सकते हैं।