सियाचिन की ऊंची पहाड़ियां उस वक्त संगीत की धुन से जिंदा हो गईं, जब जानी-मानी गायिका अकृती कक्कड़ ने अपने गीतों के राग छेड़े।
विज्ञापन
अकृती कक्कड़ के गीतों से सियाचिन की वादियां गूंजीं
2 of 5
92.7 बिग एफएम की ओर से भारतीय सेना के जवानों के लिए सियाचिन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
अकृती कक्कड़ के गीतों से सियाचिन की वादियां गूंजीं
3 of 5
इस दौरान सेना के जवानों ने अकृती के गीतों पर खूब डांस भी किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ‘एक खास मुलाकात, सरहद के हीरोज के साथ’ की रिकार्डिंग का ब्राडकास्ट पूरे देश भर में एक साथ 14 और 15 अगस्त को किया जाएगा।
अकृती कक्कड़ के गीतों से सियाचिन की वादियां गूंजीं
4 of 5
कार्यक्रम में अकृती ने अपने तमाम ख्यातिप्राप्त गीतों को पेश किया। इस दौरान जवानों को भी गीत पेश करने का मौका दिया गया।
अकृती कक्कड़ के गीतों से सियाचिन की वादियां गूंजीं
5 of 5
खासकर राजपूताना राइफल्स के शेर सिंह ने अपने द्वारा कंपोज गीत को पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जवानों ने अपनी यादों को भी कार्यक्रम में रखा। उनके साथ चेन्नई से आरजे, श्रुति और बुलाजी ने भी कार्यक्रम में समां बांधा।