फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए किस तरह अलगाववादियों के बहकावे में आकर सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसा रहे कश्मीरी युवक

Tue, 11 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
kashmir - फोटो : PTI
घाटी में कई इलाकों से मुहर्रम का जुलूस निकला। श्रीनगर के शमसाबारी इलाके से निकले जुलूस को रोके जाने पर लोगों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। 
विज्ञापन

2 of 7
kashmir - फोटो : PTI
अलगाववादियों और देश विरोधी तत्वों के बहकावे में आकर कश्मीरी युवकों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थरबाजी की।
विज्ञापन

3 of 7
kashmir - फोटो : PTI
इस दौरान आंसू गैस के गोले दागने पड़े जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि, अन्य इलाकों और कारगिल में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकला। 

4 of 7
kashmir - फोटो : PTI
उधर, घाटी में हालात को सामान्य देखते हुए श्रीनगर के छह थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया गया। पुराने शहर के कुछ थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध जारी रहा। हालांकि, पूरी घाटी में कहीं भी मंगलवार को कर्फ्यू नहीं रहा। 
विज्ञापन

5 of 7
kashmir - फोटो : PTI
पुलवामा के तुमलाहाल एवं ताहाब इलाके में छापेमारी के दौरान लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक झड़पों में 15 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन

6 of 7
kashmir - फोटो : PTI
पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 66 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने श्रीनगर के नौशेरा इलाके से पत्थरबाजी में शामिल शातिर शेख सरताज को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kashmir - फोटो : PTI
नौहट्टा के सरताज की पुलिस को 2008 से तलाश थी। वह नौहट्टा जा रहा था तभी रास्ते में सादे वेश में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे उठा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें